Johar live desk: हाल ही में दुबई में भारत बनाम न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल के साथ एक लड़की नजर आईं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री देखने लायक थी। ये लड़की कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आरजे महविश थीं।
आरजे महविश एक लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं जो अपने प्रैंक वीडियो के लिए जानी जाती हैं। उन्हें भारत की पहली महिला प्रैंक स्टार माना जाता है, जिन्होंने अपने मजेदार और आकर्षक कंटेंट से लाखों व्यूज हासिल किए हैं।
महविश ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से स्नातक किया है और मास कम्युनिकेशन में डिग्री हासिल की है। उनके करियर की शुरुआत रेडियो मिर्ची 98.3 FM में रेडियो जॉकी के रूप में हुई और फिर उन्होंने यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर कॉमेडी कंटेंट बनाकर खुद का नाम बनाया।
महविश के इंस्टाग्राम पर लगभग 1.5 मिलियन फ़ॉलोअर्स हैं और यूट्यूब पर 800,000 से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वे एक लोकप्रिय सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं और उनके फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं।
महविश के इंस्टाग्राम बायो के अनुसार वह एक फिल्म निर्माता भी हैं। उन्होंने हाल ही में एक फिल्म ‘सेक्शन 108’ प्रोड्यूस की है, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अरबाज खान जैसे बड़े एक्टर्स हैं। इस फिल्म को बनाने में लगभग 28 करोड़ की लागत आई है। इसके अलावा महविश जल्द ही अमेजन मिनी टीवी की वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं।
Read also: Bigg Boss के घर में बंद गधा देखकर PETA इंडिया ने सलमान खान को लिखा लेटर, बंद करो ये मनोरंजन
Read also:पीएम नरेंद्र मोदी कर रहे लोगों का मनोरंजन, कपिल शर्मा के कॉमेडी शो की टीआरपी हो गई कम : पवन खेड़ा