Hazaribagh : हजारीबाग के लोहसिंघना थाना स्थित झील में सोमवार को एक नाव पलट गई। इससे नाव सहित उस पर सवार एक युवक पानी में डूब गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर रही है। वहीं, एनडीआरएफ को भी सूचना दी गई है। युवक की पहचान आलेख गौरव के रूप में हुई है, जो हजारीबाग कोर्रा बाबूगांव का रहने वाला था। वह स्टेशनरी की दुकान चलाता था।
वहीं, घटना से पहले एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें युवक झील के बीच नाव पर लेटे हुए नजर आ रहा है। और हाथ से नाव को चला रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आलेख गौरव नाव को लेकर झील के बीचों-बीच चला गया था। लोगों ने उसे वापस बुलाने के लिए आवाज भी लगाई, पर युवक ने अनसुना कर दिया। इसी बीच नाव पलट गई और आलेख गौरव झील में डूब गया। हालांकि स्थानीय गोताखोरों ने अपने स्तर पर आलेख गौरव की तलाश करने का पूरा प्रयास किया पर अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है।
इधर, घटना की सूचना मिलने पर हजारीबाग सदर सीओ मयंक भूषण मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने एनडीआरएफ की टीम को इसकी जानकारी दी। वहीं घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने यह मांग भी की है कि लगातार शहर में इस तरह की घटनाएं हो रही है। ऐसे में एनडीआरएफ की एक टीम हजारीबाग में भी होनी चाहिए। इससे त्वरित कार्रवाई करते हुए डूबने वाले व्यक्ति की जान बचाई जा सकेगी।
Also Read : बोकारो एनका’उंटर : एक करोड़ के इनामी सहित 8 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार जब्त
Also Read : झारखंड में बारिश से राहत, तापमान में 5 डिग्री तक की वृद्धि का अनुमान