Bhagalpur : भागलपुर जिले में एक युवक की नाले में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शहजादा के रूप में हुई है। घटना भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार शहजादा बीते शाम घर का सामान लाने के लिए निकला था लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने रात भर उसे तलाशा लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने जब नाले में शव देखा तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान होने के बाद परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।
शहजादा की बीबी अफसाना ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कल शाम बरारी थाना पुलिस इलाके में शराबियों की धरपकड़ के लिए आई थी। पुलिस को देखकर लोग भागने लगे जिसमें शहजादा भी शामिल था। भागते समय वह नाले में गिर गया। आरोप है कि पुलिस ने उसे समय रहते बाहर नहीं निकाला जिससे उसकी जान चली गई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं परिजन दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Also Read : झारखंड में मौसम ने ली करवट, गर्मी से मिली राहत- जानें अगले एक सप्ताह का हाल
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 27 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : स्पेन और स्वीडन के निवेशकों को झारखंड का न्योता, मिले उद्योग के नए अवसर…
Also Read : CHO बीवी करने लगी थी इग्नोर, इस चलते मा’र डाला, SP क्या बता गये… जानिये
Also Read : स्टूडेंट वीजा पर आदिल गया था पाकिस्तान और पहलगाम में कर दिया आतंकी हमला
Also Read : 8 साल के मासूम के ह’त्यारे को उम्रकैद की सजा
Also Read : VHP, बजरंग दल, RSS सहित हिंदूवादी संगठनों की अहम बैठक 27 को… जानिये कहां
Also Read : श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, तीन महिलाओं की मौ’त
Also Read :भाजपा जिला कार्यालय का बाबूलाल ने किया शिलान्यास, बोले- यह भवन कार्यकर्ताओं की निष्ठा का प्रतीक होगा