New Delhi : दिल्ली हाईकोर्ट ने ओलंपिक विजेता सुशील कुमार को सागर धनखड़ हत्या मामले में जमानत दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार सुशील के द्वारा साथी पहलवान सागर धनखड़ की मई 2021 में पिटाई करने के बाद सागर की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद उन्हें हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
पहलवान सुशील कुमार को जमानत मिलने पर उनके वकील एडवोकेट आर एस मलिक ने कहा कि इसमें काफी देरी हुई है। वह पिछले 3.5 साल से जेल में है। सभी गवाहों की जांच हो चुकी है। उसके खिलाफ अभी तक कोई सबूत पेश नहीं किया गया है। अदालत ने इसे जमानत के आधारों में से एक माना, इसलिए उसे आज जमानत दे दी गई। 31 गवाहों की जांच हो चुकी है।
हम अभी भी आदेश की हार्ड कॉपी का कर रहे हैं इंतजार-वकील
पहलवान सुशील कुमार को जमानत दिए जाने पर उनके वकील सुमित शौकीन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आदेश अभी घोषित ही हुआ है और हम अभी भी आदेश की हार्ड कॉपी का इंतजार कर रहे हैं। इस मामले पर आज बहस हुई और बहस करीब डेढ़-दो घंटे तक चली। अदालत ने मामले के सभी तथ्यों की सराहना की है। चूंकि वह करीब साढ़े तीन साल से हिरासत में है और इतने लंबे मुकदमे के बाद भी सिर्फ 31 गवाहों की ही जांच की गई है। उन सभी तथ्यों पर उच्च न्यायालय ने विचार किया है और नियमित जमानत दी गई है।
Also Read : झारखंड का बजट जनकल्याणकारी एवं सराहनीय : राजद
Also Read : लट्ठमार होली में भटक गए रास्ता तो भी No Tension, प्रशासन ने किया तगड़ा जुगाड़
Also Read : घर में शादी की थी तैयारी, देर रात नकाबपोश डकैतों ने 1.74 लाख कैश व जेवरात लूटा
Also Read : जामताड़ा के लोगों ने इस संगठन के संयुक्त प्रयास से किया स्वैच्छिक रक्तदान
Also Read : रणवीर को मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत, फिर से चालू कर सकत हैं शो