Joharlive Team

रांची। कोडरमा के तिलैया स्थित राधा कृष्ण एसोसिएट में 44 दिन से फंसे मजदूर भूखे प्यासे अपने पैतृक घर मसानजोर लौटने को मजबूर है। इसी क्रम में सभी मजदूर देवघर जिला के मोहनपुर में बेसुध सड़क किनारे मिले है। सभी की स्थित काफी दयनीय है। लगातार 28 घंटा पैदल चलने के कारण उन्हें आगे बढ़ने की हिम्मत नही हो रही है। इस जत्था में कुल 19 लोग है। जिसमें लड़का और लड़की शामिल है।

बताया जाता है कि कोडरमा के तिलैया से यह सब मज़दूर राधा कृष्ण एशोसियेट में कार्य कर रहे थे। इस क्रम में लॉक डॉउन के कारण पिछले 44 दिनों से बेहद परेशानी के हालात से गुज़र रहे थे। जिस कारण भूख की परेशानी से झुझते हुए ये लोग पैदल अपने घर दुमका जिले के मसानजोर अंतर्गत रंगामटिया को ओर चल दिये।

यह जत्था सोमवार की सुबह तिलैया से निकल कर 28 घंटा लगातार चलते हुए मंगलवार को देवघर जिले के मोहनपुर प्रखण्ड के तीरनगर तक आये। इसके बाद थक कर निढाल होकर वहीं सड़क किनारे बेसुध पड़े थे। आगे चलने की किसी की स्थिति में नहीं हैं। वगैर कोई स्क्रीनिंग के ही कोडरमा से चलकर मजदूर यहां तक पहुंचे है। इसकी सूचना जरमुंडी के बीईओ को मोबाइल पर भी दी गई है ।उनका कहना है कि जरमुंडी की सीमा में आने पर ही कुछ पहल किया जा सकता है।

Share.
Exit mobile version