Ranchi : सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप निर्माण कार्य फिर से शुरू होते ही बवाल हो गया। बीती देर रात आदिवासी संगठन के लोगों ने इसका जमकर विरोध किया। निर्माण कार्य कर रही कंपनी को काम करने से रोक दिया गया। JCB के आगे लोग खड़े हो गये। बवाल इतना बढ़ गया कि कई थानों के थानेदार से लेकर DSP और सिटी एसपी तक को स्पॉट पर जाना पड़ा। देखते ही देखते इलाका पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। इल्जाम है कि विरोध प्रदर्शन कर रही कुछ महिलाओं ने डोरंडा थानेदार दीपिका प्रसाद के साथ धक्का-मुक्की की गयी। मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने समझाने-बुझाने की बहुत कोशिश की पर कोई फायदा नहीं हुआ। रात के करीब 12 बजे हालात बिगड़ता देख कुछ लोगों को हिरासत में लेना पड़ा।
मामले को लेकर आज यानी शुक्रवार को कुछ संगठनों ने आपातकालीन बैठक बुलाई है। वहीं, पुलिस भी पूरी तरह से मुस्दैत है। इलाके में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये गये। फोर्स पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। प्रशासन का कहना है कि यह फ्लाईओवर रैंप शहर के ट्रैफिक सिस्टम को बेहतर बनाने और सिरमटोली क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात दिलाने में काफी मददगार साबित होगा। प्रशासन ने आमजनों से सहयोग की अपील की है।
Also Read : NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार, STF ने पटना में दबोचा
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 25 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : JAC ने किया 11वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान
Also Read : संदिग्ध हालत में मिले महिला और पुरुष के श’व, इलाके में सनसनी
Also Read : IPL 2025: प्लेऑफ की उम्मीदें बचाने के लिए CSK की भिड़ंत SRH से, चेपॉक में होगा महामुकाबला