Ranchi : राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों में एवं इसके अंतर्गत इकाईयों में कार्यरत कर्मियों व महिलाओं की सुविधा के लिए छात्रवास व डोरमेट्री का निर्माण कराया जायेगा. मिली जानकारी के अनुसार जियाडा अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार नियंत्रणधीन चारों प्रक्षेत्रों के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्रों एवं सन्निकट इकाईयों में कार्यरत कर्मियों के लिए डोरमेट्री निर्माण की मंजूरी दी गयी है. इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है.
मामले में भारत सरकार वित्त मंत्रालय, व्यय विकास के स्कीम फॉर स्पेशल एसिसटेंस टू स्टेट फॉर कैपिटल इनवेस्टमेंट 2024-25 अंतर्गत जारी दिशा- निर्देशा के अनुसार महिला छात्रवास निर्माण की सहमति दी गयी है. इसी आलोक में राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों में महिला हॉस्टल बनाया जायेगा.
सरकार का मानना है की औद्योगिक क्षेत्रों में छात्रवास, डोरमेट्री के निर्माण से न केवल श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार होगा बल्कि राज्य के औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी. यह पहल महिला सशक्तिकरण सुरक्षित और सुविधाजनक कार्य वातावरण के निर्माण और राज्य में समग्र सामाजिक आर्थिक विकास में योगदान करेगी.
बुनियादी सुविधा और इकाईयों में श्रमिकों की बढ़ती संख्या व महिलाओं को कार्यस्थल और आवास के बीच की दूरी को देखते हुए डोरमेट्री निर्माण की यह योजना तैयार की गयी है. इसके बनने से महिला कर्मी हॉस्टल व डोरमेट्री निर्माण की मंजूरी दी गयी है.
Also Read : झारखंड के इन हिस्सों में ठंड और बारिश का अलर्ट जारी
Also Read : राजधानी में डोली धरती, सुबह- सवेरे महसूस किये गये भूकंप के झटके
Also Read : 25 February 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : DGP ने मैट्रिक पेपर लीक मामले में आला अधिकारियों संग की बैठक, क्या दिये निर्देश… जानिये
Also Read : कोल्हान यूनिवर्सिटी के बैंक खाते से 1.58 करोड़ उड़ाया, दो बैंककर्मी सहित तीन गिरफ्तार
Also Read : अपहृत युवती के रेस्क्यू के लिए सांसद ने किया चक्का जाम, पुलिस ने मांगे 72 घंटे
Also Read : Jharkhand बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही में उठे ये मुद्दे…