Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने कहा कि आधी आबादी की भागीदारी से ही देश, राज्य और समाज के सर्वांगीण विकास का रास्ता खुलता है। हमारी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना जैसी कई योजनाओं के माध्यम से आधी आबादी को सशक्त बनाया जा रहा है। मौका था झारखंड विधानसभा में CM हेमंत सोरेन से महिला विधायकों की मुलाकात का। CM ने सभी महिला मंत्री और विधायकों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड विधानसभा में आपकी उपस्थिति मात्र से ही नारी शक्ति को बल मिलता है। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, आप सभी सदन में महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण की आवाज हैं।
महिलाओं ने विशिष्ट उपलब्धियां हासिल कर बढ़ाया है राज्य का मान-सम्मान
CM हेमंत सोरेन ने कहा कि मुझे इस बात का गर्व है कि झारखंड की महिलाओं ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल समेत अनेकों क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल कर रही हैं। महिलाएं अपने मंजिल और मुकाम को हासिल करने में कामयाब हों, इसके लिए सरकार पूरा सहयोग करने को तैयार है। एक बार फिर आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बहुत-बहुत बधाई।
ये रहे मौजूद
मौके पर मंत्री दीपिका पांडेय, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक कल्पना सोरेन, डॉ नीरा यादव, लुइस मरांडी, सविता महतो, रागिनी सिंह, ममता देवी, पूर्णिमा दास साहू, श्वेता सिंह और मंजू कुमारी मौजूद थीं।
Also Read : दोस्त की शादी में जा रहे तीन दोस्तों की एक साथ उठी अर्थी
Also Read : Breaking : बरियातू रोड में व्यक्ति को मारी गो’ली, मेडिका में इलाजरत
Also Read : होलाष्टक आज से प्रारंभ, जानें इस दौरान क्या करें
Also Read : अंतिम समय में अगर बदल जाये प्लेटफॉर्म, तो ना हो परेशान, रेलवे ने बदल दिया ये नियम