Latehar : जंगल में महुआ चुनने गई महिलाओं पर जंगली हाथियों ने हमला कर दिया। हाथियों के इस हमले से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान मारंगलोइया गांव निवासी सुनीता देवी के रूप में हुई है। हालांकि इस दौरान अन्य महिलाओं ने भाग कर अपनी जान बचाई। घायल महिला को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। घटना लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के मारंगलोइया गांव की है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को तीन महिलाएं जंगल में महुआ चुनने गयी थी। इसी दौरान अचानक लगभग 17 से 18 की संख्या में हाथी वहां पहुंच गए। इनमें से एक हाथी आक्रामक हो गया और महिला सुनीता देवी को सूढ़ में लपेटकर हवा में उछाल दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं अन्य महिलाएं हाथियों को देखकर किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगल की ओर हल्ला मचाते हुए पहुंचे। इसे देखकर हाथी जंगल में भाग गए। इसके बाद घायल महिला को बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।
इस संबंध में रेंजर नंदकुमार महतो ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम घायल महिला के परिजनों को तत्काल आर्थिक मदद की है। प्रावधान के तहत महिला के बेहतर इलाज के लिए मुआवजा दिया जाएगा।
Also Read : जीत की रफ्तार पकड़ी दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज भिड़ेगी गुजरात टाइटन्स से
Also Read : रांची के आसमान में भारतीय वायु सेना का अद्भुत शो… देखें VIDEO
Also Read : झारखंड के इन जिलों में आज तेज आंधी-वज्रपात के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी
Also Read : जमशेदपुर में विकास सिंह पर अंधाधुंध फा’यरिंग, जांच में जुटी पुलिस..
Also Read : सारंडा के जंगलों में घिरते नक्सली, आने वाले दिनों में हो सकता है बड़ा मुठभेड़ !