बोकारो। बेरमो थाना क्षेत्र के पटेल नगर में देर रात रेनू देवी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की आरोप पड़ोस में रहने वाले देवर पर लगाया गया है। यह आरोप मृतक महिला ने बेटे ने लगाया है। उसने कहा कि परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना बीते देर रात करीब 10 बजे की है। आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले गया। जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। घटना के बाद से देवर घर से फरार है। मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
खिड़की के पास साफ कर रही थी मृतका रेनू देवी
मृतका के पुत्र ने बताया कि 30 सितंबर की रात लगभग दस बजे वह जैसे ही खाना खाकर बाहर निकला कि गोली चलने की आवाज सुनाई दी। उसने देखा कि उसकी मां गिर गयी है, नजदीक जाकर देखा कि उसकी मां के सिर में गोली लगी है और खून बह रहा है। इसके बाद आसपास के लोग भी गोली की आवाज सुनकर बाहर निकले और बेटे की चीख-पुकार से परिजन महिला के पास दौड़े। इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना बेरमो थाना को दी और महिला को तत्काल इलाज के लिए केंद्रीय अस्पताल ढोरी लाया गया। जहां अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आरएन झा ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।