Joharlive Team
 रांची । राजधानी रांची के महिला थाना में एक महिला ने साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका नाम बाई था। वह गुमला जिला के डुमरी निवासी सुखना राम की पत्नी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला को रविवार देर रात रांची रेलवे स्टेशन के पास पीसीआर ने भटकते हुए देखा। इसके बाद उसे महिला थाना पहुंचा दिया। सोमवार सुबह महिला आश्रय की एंगल में साड़ी का फंदा बनाकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला को अर्द्ध विक्षिप्त भी बताया जा रहा है। फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। 

Share.
Exit mobile version