रांची: अरगोड़ा में रहने वाली एक महिला ने अपने ही देवर अजय ठाकुर पर दुष्कर्म का आरोप लगा अरगोड़ा थाने में एफआइआर दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि उसके देवर ने उसे घुमाने के बहाने पटना और दिल्ली ले गया। दिल्ली में एक किराए के मकान में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद कोलकाता ले गया। वहां से रांची रेलवे स्टेशन में लाकर छोड़ दिया। धमकी दी कि अगर वह किसी को इसके बारे में बताया तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। पीड़िता के अनुसार आरोपी उसके घर अक्सर आना जाना करता था। वह पिठोरिया में रहता है, जबकि पीड़िता अरगोड़ा थाना क्षेत्र में रहती है। 28 मार्च को उसने दिन के तीन बजे फोन कर हरमू कार्तिक उरांव चौक के पास मिलने के लिए बुलाया। टैक्सी बुक कर उसने कहा कि चलो मेन रोड घुमा कर लाता हूं।

पीड़िता उसपर विश्वास कर उसके साथ टैक्सी से निकल गई। कुछ दूर जाने के बाद कार से उसे उतार कर बस में बैठा दिया। पटना लेकर चला गया। पटना से वह उसे लेकर ट्रेन से दिल्ली आ गया। दिल्ली में उसने एक किराए का मकान लिया। वहां उसे दो दिनों तक रखा। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार आरोपी उसे दिल्ली से ट्रेन से लेकर कोलकाता आ गया। वहां भी होटल में रखकर दो दिनों तक दुष्कर्म किया। पीड़िता आरोपी से घर पहुंचाने की जिद करने लगी। इसके बाद 4 अप्रैल को उसे लेकर ट्रेन से रांची पहुंचा। रांची स्टेशन पर उसने कहा कि किसी को इस बात की जानकारी नहीं दे कि उसके साथ क्या हुआ है। उसने धमकी दी कि अगर किसी भी घटना के बारे में बताया तो उसके पूरे परिवार को वह जान से मार देगा। इसके बाद पीड़िता को वह रांची रेलवे स्टेशन पर ही छोड़ कर भाग गया। पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।

Share.
Exit mobile version