Johar live desk: IPL के हर सीजन के बाद यह सवाल उठता है कि क्या एमएस धोनी अब आईपीएल से रिटायर हो जाएंगे। लेकिन जब IPL का आगाज होता है, तो धोनी फिर से खेलते हुए नजर आते हैं। इस बीच रॉबिन उथप्पा ने धोनी के रिटायरमेंट को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
रॉबिन उथप्पा ने कहा, धोनी के रिटायरमेंट को लेकर हैरान नहीं होंगे
रॉबिन उथप्पा ने कहा कि अगर धोनी इस सीजन के बाद रिटायरमेंट लेते हैं, तो उन्हें हैरानी नहीं होगी। लेकिन अगर वह चार सीजन और खेलते हैं, तो भी उन्हें हैरानी नहीं होगी। उथप्पा ने कहा कि धोनी के रिटायरमेंट का फैसला केवल धोनी को ही पता है।
धोनी की बल्लेबाजी को लेकर उथप्पा ने दिया बड़ा बयान
रॉबिन उथप्पा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि धोनी इस सीजन में भी सीएसके के लिए नंबर सात और आठ पर बल्लेबाजी करेंगे। उथप्पा ने कहा कि धोनी का खेल के लिए प्यार जरा सा भी कम नहीं हुआ है और वह अभी भी किसी युवा की तरह फुर्तीले हैं।
सीएसके की टीम 23 मार्च को मुंबई इंडियंस से खेलेगी पहला मैच
आईपीएल का आगाज 22 मार्च से होगा, लेकिन सीएसके की टीम पहला मैच 23 मार्च को खेलेगी, जब उसका मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा। हालांकि अब चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड हैं, लेकिन इसके बाद भी धोनी ही इस टीम के सबसे बड़े सितारे हैं।
Read also: खेलगांव हाउसिंग सोसायटी परिसर से मिला लेफ्टिनेंट कर्नल का श’व
Read also:चाईबासा में खेल रहे चार बच्चों की झुलस कर मौ’त… जानें कैसे
Read also:युजवेंद्र चहल नॉर्थम्पटनशायर के लिए खेलेंगे मैच, 2025 सीजन का है करार