Chhapra : काम में लापरवाही बरतने वाले 11 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों का वेतन रोक दिया गया है। जिनका वेतन रोका गया, उनमें इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी से लेकर कई थानों के थानेदार शामिल हैं। यह एक्शन सारण के SP डॉ कुमार आशीष ने लिया है। कार्रवाई बीते 15 फरवरी को क्राइम मीटिंग के दरम्यान अभियोजन शाखा की समीक्षा के बाद की गयी। तफ्तीश में पाया गया कि इन अधिकारियों ने सितंबर 2024 से दिसंबर 2024 के बीच अभियोजन मामलों में आरोप-पत्र और अंतिम प्रतिवेदन कोर्ट में स्वीकृत नहीं कराया। SP ने पहले भी इस मुद्दे पर बैठक कर सभी अधिकारियों को चेतावनी दी थी। कोई सुधार नहीं हुई तो सभी का वेतन रोक दिया गया।
SP डॉ कुमार आशीष ने साफ तौर पर कहा कि अभियोजन के कामों में लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कप्तान ने अन्य सभी थानेदारों और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को मामलों का निपटारा तुरंत करने का निर्देश दिया। एसपी के इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
Also Read : Elon Musk ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे पावरफुल AI… जानें डिटेल्स
Also Read : केरल कैडर के IAS ज्ञानेश कुमार होंगे भारत के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त
Also Read : झारखंड में बारिश के साथ वज्रपात की आशंका, येलो अलर्ट जारी
Also Read : जमशेदपुर SSP ने एक रात में खंगाल डाला पूरा शहर… जानें कैसे
Also Read : नई दिल्ली स्टेशन भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में रांची पुलिस-प्रशासन, SP-SDM ने क्या किया… जानें
Also Read : नाबालिक बच्ची की रे’प और ह’त्या मामले में गिरफ्तारी को लेकर आक्रोशीत लोगों ने पांच घंटे किया सड़क जाम…
Also Read : आठ साल के मासूम की झाड़ियों में मिली ला’श, फो’ड़ दी गयी दोनों आंखें और…
Also Read : चाईबासा में टल गयी बड़ी अनहोनी… देखें कैसे (VIDEO)
Also Read : CM हेमंत ने दी सहमति, उम्रकैद की सजा काट रहे 37 कैदी होंगे रिहा