Johar Livbe Desk : अंगूर छोटे जरूर होते हैं, लेकिन सेहत के लिए इनके लाभ बड़े-बड़े सुपरफूड्स से कम नहीं हैं. कई लोग मीठे हरे अंगूर पसंद करते हैं, तो कुछ को काले अंगूर ज्यादा हेल्दी लगते हैं. अब सवाल ये है कि, आखिर सेहत के लिए कौन से अंगूर ज्यादा लाभदायक हैं?
हरे अंगूर के लाभ
हरे अंगूर हल्के खट्टे-मीठे स्वाद के होते हैं और ये शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं :
- वजन कम करने में मदद : हरे अंगूर में कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर होता है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है.
- पेट के लिए फायदेमंद : इनमें नैचुरल एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं और कब्ज की समस्या को दूर करते हैं.
- हार्ट के लिए अच्छे : हरे अंगूर में पोटैशियम अधिक होता है, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल में मदद करता है और हार्ट को हेल्दी रखता है.
- डायबिटीज के मरीजों के लिए सही : इनमें शुगर की मात्रा कम होती है, जिससे डायबिटीज के मरीज भी इनका सेवन कर सकते हैं.
काले अंगूर के लाभ
काले अंगूर का रंग जितना गहरा होता है, उतने ही ये न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं :
- एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर : काले अंगूर में रेस्वेराट्रॉल (Resveratrol) नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होता है, जो त्वचा को ग्लोइंग बनाता है और उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करता है.
- इम्युनिटी बूस्टर : इनमें विटामिन C और K ज्यादा होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं.
- दिल के लिए फायदेमंद : काले अंगूर में फ्लेवोनॉयड्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखते हैं और दिल की बीमारियों से बचाते हैं.
- आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं : काले अंगूर में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन होते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं से बचाते हैं.
कौन से अंगूर हैं ज्यादा लाभदायक?
अगर आपका उद्देश्य वजन कम करना या डायबिटीज का प्रबंधन करना है, तो हरे अंगूर आपके लिए अधिक फायदेमंद होंगे. वहीं, अगर आप एंटी-एजिंग, दिल की सेहत और इम्युनिटी को मजबूत करना चाहते हैं, तो काले अंगूर ज्यादा असरदार साबित होंगे.
Also Read : 51 शक्तिपीठों में शामिल पटना के प्रसिद्ध पटन देवी मंदिर की हालत चिंताजनक