Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार की शाम रांची पहुंचीं. उनका स्वागत राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और अन्य अधिकारियों द्वारा बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर किया. इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू राजभवन पहुंचीं, जहां वे रात्रि विश्राम की. शनिवार की सुबह वह BIT मेसरा के प्लेटिनम जुबिली समारोह में भाग लेंगी. सुबह वह 10:25 बजे राजभवन से निकलकर 10:50 बजे BIT मेसरा पहुंचने का कार्यक्रम है. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 12:05 बजे वह BIT मेसरा से निकलकर 12:40 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी.
राष्ट्रपति द्वारा रिसर्च एग्जीबिशन का उद्घाटन
BIT मेसरा पहुंचने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सबसे पहले जीपी बिड़ला ऑडिटोरियम में रिसर्च एग्जीबिशन कम डिसप्ले का उद्घाटन करेंगी. इसके बाद सीके बिड़ला और अन्य लोगों के साथ फोटोग्राफी होगी. इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्मारक पदक जारी करेंगी. BIT मेसरा के कुलपति डॉ इंद्रनील मन्ना आगंतुकों का स्वागत करेंगे. इसके बाद सीके बिड़ला समूह के अध्यक्ष और उद्योगपति चंद्रकांत बिड़ला, राज्य के उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार तथा आखिर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भाषण देंगी. राष्ट्रगान के बाद समारोह का समापन होगा.
राष्ट्रपति के दौरे के दौरान रांची में ट्रैफिक डायवर्जन
- कांके की ओर से छोटे वाहन सुबह 9:30 बजे से 11:00 बजे तक रिंग रोड, पिस्का मोड़, पंडरा होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे.
- रांची रेलवे स्टेशन जाने वाले सभी वाहन मेन रोड से फ्लाइओवर के नीचे से बहू बाजार होते हुए जा सकते हैं.
- सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक कांके रिंग रोड से नेवरी रिंग रोड तक सड़क का उपयोग कम से कम करने का निर्देश दिया गया है.
- BIT मोड़ से बूटी मोड़, कांटाटोली चौक, फ्लाइओवर, सिरमटोली चौक, सुजाता चौक, डोरंडा थाना चौक, हिनू चौक तक सड़क का इस्तेमाल भी कम किया जाएगा.
रांची एयरपोर्ट जाने के लिए यात्री आज वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें
- जिनकी फ्लाइट सुबह 11 बजे है, उन्हें सुबह नौ बजे तक और जिनकी फ्लाइट 1:30 बजे है, उन्हें 11:30 बजे तक एयरपोर्ट पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है.
- एयरपोर्ट जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में नामकुम सदाबहार चौक, घाघरा रोड और हेथू बस्ती का उपयोग किया जा सकता है.
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 15 February 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल