Johar Live Desk : राम नवमी का त्यौहार हिंदू संस्कृति में बहुत महत्व रखता है. इसे पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान श्री राम का अवतार हुआ था.
यही कारण है कि हर साल इस तिथि को राम नवमी के रूप में मनाया जाता है.मान्यता है कि राम नवमी के दिन पूजा करने से भक्त को जीवन में सभी सुख प्राप्त होते हैं. जानें राम नवमी 2025 की सही तिथि और शुभ मुहूर्त.
पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 5 अप्रैल को शाम 07:26 बजे से शुरू होगी. यह अगले दिन 6 अप्रैल को शाम 07:22 बजे समाप्त होगी. इस प्रकार राम नवमी का त्यौहार 6 अप्रैल को मनाया जाएगा.
राम नवमी के शुभ मुहूर्त
पूजा का शुभ मुहूर्त: 06 अप्रैल सुबह 11:08 बजे से दोपहर 01:39 बजे तक।
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:34 बजे से सुबह 05:20 बजे तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 2:30 बजे से शाम 0:30 बजे तक।
गोधूलि काल: शाम 6:41 बजे से शाम 7:03 बजे तक।
निशिता मुहूर्त: सुबह 12 बजे से दोपहर 12:46 बजे तक।
राम नवमी का महत्व
राम नवमी को धार्मिकता और सद्गुण का प्रतीक माना जाता है. भगवान श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम के नाम से जाना जाता है, क्योंकि उन्होंने अपने पूरे जीवन में धर्म और सत्य का पालन किया.इस दिन व्रत रखने और श्री राम की कथा सुनने से आध्यात्मिक पुण्य की प्राप्ति होती है, जिससे जीवन से नकारात्मकता दूर होती है.
राम नवमी पर जपने योग्य मंत्र
इस दिन के अवसर पर श्रद्धालु इन मंत्रो का जाप कर सकते है.
“ओम श्री रामाय नमः”
“श्री राम जय राम जय जय राम”
Also Read : सरहुल के मौके पर CM ने किया दो दिनों की छुट्टी का ऐलान
Also Read : सीएम हेमंत और विधायक कल्पना सोरेन ने की सरहुल की पूजा
Also Read : भारतीय सेना ने म्यांमार में भूकंप प्रभावितों के लिए बनाया 200 बेड का अस्पताल
Also Read : रे’प मामले में स्वघोषित पादरी बजिंदर सिंह को उम्रकैद की सजा
Also Read : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 14 अप्रैल को राष्ट्रीय अवकाश घोषित
Also Read : GOVERNOR, CM हेमंत और नेता प्रतिपक्ष ने दी सरहुल पर्व की शुभकामनाएं
Also Read : सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष से लौटने के बाद साझा किए अनुभव, भारत को लेकर कही ये बातें
Also Read : निर्माणाधीन नाले में गिरे तीन लोग, एक के आंख के पास घुसा सरिया