Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Apr, 2025 ♦ 8:54 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार: परदेस गए पिया तो भाभी पर बुरी नजर रखने लगा देवर, किया इनकार तो मार दी गोली
    बिहार

    बिहार: परदेस गए पिया तो भाभी पर बुरी नजर रखने लगा देवर, किया इनकार तो मार दी गोली

    Team JoharBy Team JoharSeptember 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सहरसा: बिहार के सहरसा के सोनवर्षा राज थाना इलाके के देहद गांव से रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एकतरफा प्यार में पागल देवर ने भाभी को गोली मार दी और मैके से फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल महिला को सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

    बता दें कि 30 वर्षीय सफीना खातून की शादी 6 साल पहले सौरबाजार के पुलाघाट टोला निवासी मो. इरशाद के साथ हुई थी. शादी के बाद इरशाद परदेस कमाने चला गया. इस बीच चचेरे देवर तनवीर सफीना से एकतरफा प्यार करने लगा. बताया जाता है कि सफीना को पाने के लिए वह किसी भी हद तक गुजरने को तैयार हो गया.

    सफीना को जब इस बात का पता चला तो वह तनवीर से दूर रहने लगी. इसी बीच एक दिन तनवीर ने सफीना के सामने शादी की बात रखी, जिसे सुनकर वह हैरान हो गई. पहले तो वह उसको समझायी, लेकिन जब वही नहीं माना तो उसने शादी करने से मना कर दिया.

    सफीना के मना करने के बाद भी तनवीर शादी के लिए दवाब बनाने लगा. तनवीर के इस हकरत से परेशान होकर वह अपने मायके आ गई. बताया जाता है कि मंगलवार को सफीना जब घर के दरवाजे पर बैठी थी, तभी अचानक तनवीर आ पहुंचा और उसे गोली मारकर फरार हो गया. फिलहाल सफीना की हालत गंभीर बनी हुई है, उसका इलाज सदर अस्पताल में जारी है.

    साफीना की मां ने बताया कि चचेरा देवर तनवीर एक साल से उसे परेशान कर रहा था और जबरन शादी के लिए दबाव बना रहा था. सफीना शादी के लिए तैयार नहीं थी. उसी से तंग आकर वह मायके रहने लगी थी, जो तनवीर को नागवार गुजरा और उसने दरवाजे पर बैठी सफीना को गोली मार दी और फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गया. फिलहाल सोनवर्षा राज थाना पुलिस ने तनवीर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में अभी नहीं खुलेंगे मंदिर के पट, विधानसभा में CM ने कहा-सरकार की भी भगवान में आस्था
    Next Article विधानसभा में नमाज कक्ष आवंटन मामला : भाजपा आज मना रही काला दिवस, हेमंत सरकार के खिलाफ जारी रहेगा आंदोलन

    Related Posts

    बिहार

    DPO के स्कूल पहुंचते ही मची खलबली

    April 21, 2025
    क्राइम

    सड़क दुर्घटना में 9 वर्षीय बच्ची की मौ’त, लोगों ने किया जाम सड़क

    April 21, 2025
    ट्रेंडिंग

    कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पांडेय निलंबित… जानें क्यों

    April 21, 2025
    Latest Posts

    पेट की गर्मी से हैं परेशान तो अपनाएं ये सात उपाय

    April 22, 2025

    BREAKING : रांची के हरिओम टावर समेत कई ठिकानों पर ED की रेड

    April 22, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 22 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    April 22, 2025

    एफसी बार्सिलोना की उपाध्यक्ष से मिले सीएम हेमंत, किया यह पोस्ट

    April 21, 2025

    डॉ राजकुमार ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, बोले- गलत इल्जाम लगा पद से हटाया

    April 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.