Joharlive Team

रांची। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज भवन में अपने परिवार के सदस्यों के साथ योग कर लोगों को अपनी दिनचर्या में योग को सम्मिलित करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग एवं ध्यान व्यक्ति को शारीरिक एवं मानासिक रूप से सुदृढ़ बनाता है। इसे अपनाकर लोग स्वयं के अंदर रोगप्रतिरोधक क्षमता को विकसित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत के योग पद्धति को अपना रही है। माननीय प्रधानमंत्री जी पहल पर 21 जून को समस्त देश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाते हैं। इस वर्ष पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम “घर में योग, परिवार के साथ योग” है। सभी लोग सपरिवार नियमित योग करें और स्वस्थ रहें। जो करे योग, वह रहे निरोग।

Share.
Exit mobile version