Patna : CM नीतीश कुमार ने कहा कि हमने शुरुआत से ही अनुसूचित जाति और जनजाति (ST/SC) के लिए काफी काम किया। पहले वाला कोई कुछ करता था जी, यह सब हमलोग साथ में आने के बाद किए हैं। मौका था संत रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का। कार्यक्रम पटना के बापू सभागार में आयोजित की गयी। मौके पर CM नीतीश कुमार ने कहा कि बीच में हम ही लोग जो दो बार डेढ़ साल अलग हुए। इसके बाद हमें पता चला कि ये लोग कभी कुछ नहीं करेगा। हम लोग तो आपस में एक साथ हैं। आगे भी साथ में काम करेंगे। साल 2005 से पहले क्या होता था। शाम में कोई घर से बाहर निकलता था। अब बताइए लोग कितनी देर तक बाहर घूमते हैं। रात में दस बजे 11 बजे तक लड़का-लड़की सभी लोग आराम से घूमते हैं। CM नीतीश कुमार ने अटल बिहारी वाजपेई का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार में मंत्री थे। उन्होंने बिहार का मुख्यमंत्री बनाया। उस समय से ही सारा काम मिलकर कर रहा हूं। अभी भी हम सभी जगह घूम रहे हैं। एक-एक चीज को देख रहे हैं।
कार्यक्रम में मौजूद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि ‘गांधी परिवार सोचता है कि कोई और इस देश का वित्त मंत्री या प्रधानमंत्री नहीं बने। लेकिन, गांधी परिवार को पता होना चाहिए कि देश में लोकतंत्र है और लोकतंत्र में जनता तय करती है कि प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री कौन होगा।’
Also Read : बैनर हटाने को लेकर दो पक्षों में पत्थरबाजी, कई जख्मी
Also Read : Pragati Yatra पर निकले CM नीतीश ने मुंगेर वासियों को दी करोड़ों की सौगात
Also Read : बांका के लोगों को 362 करोड़ की सौगात दे गये सीएम नीतीश कुमार
Also Read : प्रगति यात्रा : CM नीतीश बेगूसराय को देंगे करोड़ों की सौगात
Also Read : CM नीतीश ने छपरा को दी 425 करोड़ की सौगात, बनेगा मेडिकल कॉलेज