Jamshedpur : डैम में मछली पकड़ने 22 वर्षीय बहादुर सिंह डूब के मर गया। मामला जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखारी डैम का है। देवघर गांव निवासी बहादूर सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।

क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार देवघर गांव निवासी बहादूर सिंह अपने कुछ दोस्तों के साथ मछली पकड़ने के लिए पोखारी डैम गया था। मछली पकड़ने के दौरान जब वह जाल बिछा रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। साथ गए दोस्तों ने उसे बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन बहादूर पानी में डूब गया।
घटना की सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद बहादूर को पानी से बाहर निकाला गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई राजू सिंह ने बताया कि बहादूर चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। वह दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था और घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Also Read : IPL 2025 : रिवर्स फेज की शुरुआत आज से, आमने-सामने होंगे पंजाब और बेंगलुरू
Also Read : IPL 2025 : CSK और MI के बीच ‘एल-क्लासिको’ मुकाबला आज
Also Read : मल्लिकार्जुन खरगे आज एक दिवसीय दौरे पर आएंगे बिहार
Also Read : यीशु मसीह के जी उठने की खुशी में मनाया गया ईस्टर संडे
Also Read : अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 21 अप्रैल से भारत यात्रा पर, जयपुर में रहेंगे तीन दिन
Also Read : MI vs CSK : आज शाम वानखेड़े में होगी प्लेऑफ की जंग