Ranchi : DGP अनुराग गुप्ता ने आज पुलिस मुख्यालय सभागार में परीक्ष्यमान भा०प्र० से० के पदाधिकारियों लोकेश वारंगे, आदित्य पाण्डेय, कुमार रजत, अर्नव मिश्रा और अभिनव प्रभाश का स्वागत किया. इस अवसर पर पुलिस विभाग के कार्यों पर संक्षिप्त चर्चा की गई.
पुलिस महानिदेशक ने परीक्ष्यमान अधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रशासनिक समन्वय, पुलिस कार्यप्रणाली, नक्सलवाद, साइबर क्राइम, पुलिस आसूचना तंत्र, महिला उत्पीड़न, आपदा प्रबंधन, कानून व्यवस्था, और आंतरिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी. उन्होंने सेवा के दौरान आने वाली चुनौतियों के समाधान के संबंध में अधिकारियों को मार्गदर्शन भी दिया.
इस दौरान, सभागार में उपस्थित वरीय पुलिस अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभागों के कार्यों पर संक्षिप्त रूप से जानकारी साझा की. इस अवसर पर झारखंड पुलिस के विभिन्न आला अधिकारियों जैसे डॉ. संजय आनन्दराव लाठकर, अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान), सुमन गुप्ता, अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशि० एवं आधु०), मनोज कौशिक, पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय), अमोल विनुकांत होमकर, पुलिस महानिरीक्षक (अभि०), और अन्य उच्च अधिकारियों ने भी भाग लिया.
Also Read : मंईयां सम्मान को लेकर सड़क पर उतरी बोकारो की महिलाएं
Also Read : टैक्सपेयर्स की सुविधा के लिए RBI का बड़ा फैसला, 31 मार्च को खुले रहेंगे बैंक
Also Read : रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने LIC एजेंट के घर पर बम से किया हमला
Also Read : आज ही के दिन थम गया था पूरा भारत, संपूर्ण लॉकडाउन का हुआ था ऐलान…
Also Read : आ’ग में झुलसे चार बच्चे, दो की मौ’त
Also Read : रांची में शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 50 लाख का माल जब्त
Also Read : कॉमेडियन कुणाल कामरा की टिप्पणी पर बवाल, 20 लोगों पर FIR…जानें क्या है पूरा मामला
Also Read : झारखंड में बनेंगे 4 ग्लास ब्रिज ,बढ़ेगा पर्यटन अनुभव…
Also Read : हेमंत सरकार का ऐलान, सरकार जल्द कराएगी जातीय जनगणना
Also Read : युवक ने एक ही दिन में कर ली दो शादियां, प्रेमिका ने खोला राज