Ranch : पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और बारिश का असर झारखंड में भी देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तर-पश्चिमी इलाकों, विशेष रूप से पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा जिलों में 28 फरवरी से बारिश की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही ओलावृष्टि और वज्रपात की भी आशंका है. यह मौसम बदलाव एक मार्च तक जारी रह सकता है.
राजधानी रांची में मौसम शुष्क रहेगा
गुरुवार को राजधानी रांची में बादल छाए रहेंगे. लेकिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि, एक मार्च को देवघर और अन्य इलाकों में भी मौसम में बदलाव हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, रांची समेत राज्य के अन्य हिस्सों में आकाश में आंशिक बादल रहेंगे. रात और सुबह हल्की ठंड भी महसूस हो सकती है, जबकि दिन में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है.
तापमान में वृद्धि
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, अगले तीन दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है. दो मार्च से मौसम फिर शुष्क रहेगा. बुधवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं सबसे कम तापमान चतरा में 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा.
शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
रांची | 27.1 | 13.5 |
जमशेदपुर | 31.1 | 16.5 |
मेदिनीपुर | 30.6 | 13.5 |
बोकारो | 31.1 | 14.1 |
चाईबासा | 32.4 | 16.6 |
चतरा | 27.2 | 10.6 |
सरायकेला | 33.8 | 16.9 |
गोड्डा | 31.0 | 18.2 |
देवघर | 29.6 | 13.3 |
Also Read : जमशेदपुर और राजधानी से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, रूट में बदलाव… जानें
Also Read : देवघर में बोले CM हेमंत- आस्था के इस केंद्र को और मजबूती के साथ आगे ले जाएंगे
Also Read : महुआ माझी के स्वास्थ्य की निगरानी में खुद जुटे मंत्री इरफान अंसारी
Also Read : चुटूपालू घाटी में ट्रेलर का हुआ ब्रेक फेल, फिर मचा तहलका
Also Read : CM हेमंत बने ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल के अध्यक्ष, विपक्षी नेताओं को भी मिली जगह