Ranchi : आज राजधानी रांची समेत अन्य हिस्सों में मौसम में भारी बदलाव की संभावना जताई जा रही है. इस बदलाव की वजह साइक्लोनिक सर्कुलेशन है जो आज बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना सकता है. इसके प्रभाव से संताल परगना में मौसम में बदलाव हुआ है और कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई.
रांची में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग के अनुसार रांची सहित खूंटी, बोकारो, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, गिरिडीह, दुमका, पाकुड़, देवघर और अन्य जिलों में मंगलवार और बुधवार को आकाश में बादल छाने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है और मेघ गर्जन तथा वज्रपात की संभावना भी जताई गई है. मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
इसके अतिरिक्त मौसम विभाग ने वज्रपात और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 10 अप्रैल को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि अन्य जिलों में हवा के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
प्रमुख शहरों का तापमान :
- रांची : 37.5 डिग्री
- जमशेदपुर : 37.0 डिग्री
- मेदिनीनगर : 41.0 डिग्री
- बोकारो : 38.1 डिग्री
- चाईबासा : 39.0 डिग्री
- चतरा : 38.0 डिग्री
- गोड्डा : 35.6 डिग्री
- गुमला : 38.5 डिग्री
- हजारीबाग : 38.0 डिग्री
मौसम विभाग के अनुसार, यह मौसम में बदलाव 11 अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है. नागरिकों को मौसम में परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
Also Read : धूप से जली स्किन फिर से करने लगेगी ग्लो, बस अपनायें ये पांच टिप्स
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 08 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : आदिवासी समाज की आवाज नहीं दबा सकती हेमंत सरकार : बाबूलाल
Also Read : हजारीबाग का पदमा ओपी बनेगा थाना, देवघर हवाई अड्डा के पास खुलेगा ओपी