Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है. जहां एक ओर दिन में तेज धूप से गर्मी का अहसास हो रहा है, वहीं सुबह और शाम की सर्द हवा से ठंड का एहसास हो रहा है. इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिसके कारण लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. पिछले 24 घंटों में राज्य में मौसम शुष्क बना रहा. पश्चिमी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में मामूली कमी आई है.
अगले 2-3 दिनों तक तापमान में स्थिरता रहेगी
रांची मौसम केंद्र के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि, इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, जिसके बाद लोगों को गर्मी का अहसास हो सकता है.
इस दिन से हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 17 फरवरी से सुबह की शुरुआत धुंध से होगी और आसमान साफ व शुष्क रहेगा. 19 फरवरी को सुबह में धुंध के बाद आंशिक बादल छाने की संभावना है. इसके बाद 20 और 21 फरवरी को कई जिलों में गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की प्रबल संभावना है, जिसके बाद तापमान में गिरावट देखी जा सकती है.
पिछले 24 घंटों में विभिन्न शहरों का तापमान :
- रांची : अधिकतम 26 डिग्री, न्यूनतम 12 डिग्री
- जमशेदपुर : अधिकतम 31.4 डिग्री, न्यूनतम 11.6 डिग्री
- डालटेनगंज : अधिकतम 30.2 डिग्री, न्यूनतम 10.6 डिग्री
- बोकारो : अधिकतम 30.1 डिग्री, न्यूनतम 10.1 डिग्री
- चाईबासा : अधिकतम 33.4 डिग्री, न्यूनतम 10.4 डिग्री
Also Read : आज गुल रहेगी राजधानी के इन इलाकों की बिजली, कितने बज से… जानिए
Also Read : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़,18 लोगों की मौ’त कई घायल
Also Read : गर्मी और ठंड के बीच झारखंड में होगी बारिश… जानिये कब
Also Read : घायलों को छोड़ मुर्गियां लूटने लगे लोग.. देखें VIDEO
Also Read : IAS पूजा सिंघल को विभाग देने पर रोक की मांग, इस दिन होगी सुनवाई