रांची : राजधानी रांची में रविवार की सुबह भी ठंड का प्रकोप जारी रहा. आसमान साफ होने के कारण दोपहर में अच्छी धूप तो निकल रही है लेकिन ठंडी हवा ने कनकनी बढ़ा दी है. मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है. 31 जनवरी और 1 फरवरी को बारिश हो सकती है. 2 फरवरी से मौसम साफ हो सकता है. मौसम का मिजाज बदलने से न्यूनतम तापमान चढ़ सकता है. अधिकतम तापमान में कमी हो सकती है. इससे ठंड का एहसास ज्यादा होगा.

29 जनवरी से आकाश में बादल छाये रह सकते हैं. इससे न्यूनतम तापमान 29 और 30 जनवरी को चढ़ सकता है. 31 जनवरी को बोकारो, रामगढ़, रांची, चाईबासा, जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां, गुमला सिमडेगा में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. 1 फरवरी को बोकारो, रामगढ़, रांची, चाईबासा, जमशेदपुर, सरायकेला-खरसांवा, गुमला सिमडेगा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज में हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 24 तथा न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेसि के बीच हो सकता है.

2 फरवरी को कोहरा छाया रह सकता है. दोपहर के बाद मौसम साफ हो सकता है. रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेसि के आसपास रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि से नीचे रहा. अभी भी राज्य के कई जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि से नीचे चल रहा है. आज  न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

 

 

 

Share.
Exit mobile version