Palamu : पलामू पुलिस ने तीन इंटरस्टेट लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इन लुटेरों को चैनपुर थाना क्षेत्र से अरेस्ट किया गया है। गिरफ्तार लोगों में शत्रुघ्न पांडेय, पुरूषोत्तम कुमार और सतीश चंद्रवंशी बताये गये। शत्रुघ्न पांडेय प्रयागराज के शंकरगढ़ का रहने वाला है। वहीं, पुरूषोत्तम कुमार और सतीश चंद्रवंशी पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के लादी में रहते हैं। इन लोगों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो जिंदा गोली और कई सामान जब्त किये हैं। मिली एक गुप्त सूचना पर ये लोग पकड़े गये हैं।
पलामू पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल और यूपी का एक गैंग पलामू में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। लोगों को यूपी और बंगाल से बुला लिया गया है। सारी प्लानिंग कर ली गयी है। इन लुटेरों की योजना भारी मात्रा में गोल्ड लूटने की है। मिली इंफॉर्मेशन पर पुलिस हरकत में आयी और ताबड़तोड़ छापेमारी कर तीन संदेही लुटेरों को धर दबोचा। धराये तीनों लुटेरों ने पुलिस के सामने कई अहम राज उगले हैं। पुलिस को दिये अपने बयान में खुलासा किया कि अलग-अलग राज्यों में लूट की कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं। इनके गिरोह के कई सदस्य बंगाल की जेल में बंद हैं। पलामू में भी एक बड़ा सोना कारोबारी इनकी टारगेट में था। उसकी रेकी तक कर ली गयी थी। पर कांड करने से पहले पुलिस ने तीनों को दबोच लिया।
Also Read : रे’प मामले में स्वघोषित पादरी बजिंदर सिंह को उम्रकैद की सजा
Also Read : GOVERNOR, CM हेमंत और नेता प्रतिपक्ष ने दी सरहुल पर्व की शुभकामनाएं
Also Read : सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष से लौटने के बाद साझा किए अनुभव, भारत को लेकर कही ये बातें
Also Read : मुजफ्फरपुर में घाटों पर उमड़ी भीड़, नहाय-खाय के साथ उत्सव का आरंभ