Chaibasa : चाईबासा में सुरक्षाबलों के जवानों ने आज फिर से उम्दा कामयाबी हासिल की है। सर्च ऑपरेशन पर निकले जवानों ने दो शक्तिशाली IED बम बरामद किये हैं। एक बम 20 किलो का है, वहीं, दूसरा पांच किलो का। बम चाईबासा के गुवा थाना क्षेत्र के गुवा और रोवाम रोड के बीच गंगदा के आस-पास जंगली / पहाड़ी इलाके में प्लांट किया गया था। यह IED बम सुरक्षबलों के जवानों को नुसकान पहंचाने के इरादे से नक्सलियों ने लगाया था। बरामद IED को बम निरोधक दस्ता की मदद से डिफ्यूज कर दिया गया है। वहीं सर्च ऑपरेशन जारी है।
चाईबासा में सुरक्षाबलों ने टाल दी बड़ी अनहोनी, 20 और पांच किलो के दो शक्तिशाली IED बम बरमाद कर किया डिफ्यूज pic.twitter.com/8qswxXy661
— Johar Live (@joharliveonweb) February 17, 2025
यहां याद दिला दें कि नक्सलियों के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया और अश्विन के सारंडा और कोल्हान इलाकों में मूवमेंट की खबर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, झारखंड जगुआर और CRPF 60 BN, 197 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, की संयुक्त टीमें इस अभियान में जुटी हैं। सर्च ऑपरेशन के दरम्यान ही आज यानी रविवार को सुरक्षाबलों को यह कामयाबी हाथ लगी है।
Also Read : BPSC कैंडिडेट्स फिर उतरे सड़कों पर, खान सर और गुरु रहमान का मिला साथ
Also Read : CM हेमंत विशेष विमान से लौटे रांची, जानें कैसा है दिशोम गुरु का स्वास्थ्य
Also Read : 10वीं परीक्षार्थियों से भरी ऑटो और पुलिस गाड़ी के बीच टक्कर, फिर…
Also Read : नई दिल्ली स्टेशन भगदड़ के बाद बिहार में DGP का सख्त निर्देश… जानें क्या
Also Read : युवाओं और समाजसेवियों ने थामा AJSU का दामन, नये जिला प्रभारी भी नियुक्त
Also Read : चोरी की स्कूटी खोजी पुलिस तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा… जानिये
Also Read : चाईबासा के इस जंगल में मिला शक्तिशाली IED बम, किया गया डिफ्यूज