New Delhi : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले पर भारतीय क्रिकेट जगत से गहरी संवेदनाएं सामने आई हैं। टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली, पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और पीड़ित परिवारों के प्रति शोक जताया है।
विराट कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हुए जघन्य हमले से बहुत दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। मैं उन सभी के लिए शांति और शक्ति की प्रार्थना करता हूं जिन्होंने इस हमले में अपनी जान गंवाई है। इस क्रूर कृत्य के लिए न्याय जरूर मिलना चाहिए।”
सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हुए हमले से स्तब्ध और बहुत दुखी हूं। प्रभावित परिवार अकल्पनीय पीड़ा से गुजर रहे होंगे। भारत और दुनिया इस अंधकारमय घड़ी में उनके साथ खड़ी है। हम जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त करते हैं और न्याय की प्रार्थना करते हैं।”
सूर्यकुमार यादव ने भी ‘एक्स’ पर लिखा, “पहलगाम में कायरतापूर्ण हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। आइए हम आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हों और पीड़ित परिवारों के लिए शक्ति और न्याय की प्रार्थना करें।”
देशभर में इस नृशंस हमले को लेकर गुस्सा और शोक का माहौल है। खिलाड़ियों की यह संवेदना उन सभी के लिए एकजुटता और सहानुभूति का संदेश है जो इस हमले से प्रभावित हुए हैं।
Also Read : झारखंड के कई जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी
Also Read : आतंकी हमले के बाद पहलगाम में चल रहा सर्च ऑपरेशन, किस-किस की हुई मौ’त… देखिए लिस्ट
Also Read : ED Raid : ठेकेदार पुनीत अग्रवाल के पैतृक गांव से मिले 1.30 करोड़ कैश
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 23 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : J&K के पहलगांव में बड़ा आतंकी ह’मला,नाम और धर्म पूछकर पर्यटकों को बनाया निशाना, 27 की मौ’त, कई घायल