पाकुड़ : आदिवासी लड़की गैर आदिवासी लड़के से प्रेम करना महंगा पड़ा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक लड़का स्कूल ड्रेस पहनी एक लड़की को सुनसान खेत में ले जाकर पीट रहा है। वहीं उसके एक दोस्त इस पिटाई की वीडियो बना रहे हैं।

ऐसा बताया जा रहा है कि लड़की पाकुड़ जिले के हाथीमारा इलाके के एक स्कूल में पढ़ती है। वहीं लड़का पाकुड़ के महेशपुर इलाके का रहने वाला है। लड़का उसे बस इस बात के लिए पीट रहा है कि लड़की एक गैर आदिवासी लड़के से प्रेम करती है। इसके साथ ही इस वीडियो को शेयर कर वह अपने इलाके में यह संदेश दे रहा है कि गैर आदिवासी लड़कों से प्रेम करने वालों का यही हश्र होगा। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। फिलहाल स्थानीय पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है।

Share.
Exit mobile version