Pakur : पाकुड़ में झामुमो पार्टी के महाधिवेशन को लेकर सोशल मीडिया पर एक वायरल ऑडियो सामने आया है, जिसमें आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस मुद्दे पर झामुमो के पाकुड़ जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने प्रेसवार्ता कर कहा कि यह पूरी घटना बीजेपी की करतूत है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में झामुमो की बढ़ती जनाधार और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से घबराई हुई है।अजीजुल इस्लाम ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने इस वायरल ऑडियो के माध्यम से एआई के आधार पर छेड़छाड़ की है।
वहीं, इस मामले में बीजेपी ने भी प्रेसवार्ता की। बीजेपी के पाकुड़ जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने झामुमो पर निशाना साधते हुए कहा कि रांची में केंद्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए झामुमो नेताओं ने पाकुड़ जिले से लाखों रुपये की अवैध उगाही की है। उन्होंने कहा कि वायरल ऑडियो से यह साबित हो गया है कि झामुमो के नेता सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों से अवैध वसूली कर रहे थे।
वायरल ऑडियो में झामुमो नेता ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनके जिलाध्यक्ष का निर्देश है कि झामुमो के केंद्रीय अधिवेशन को सफल बनाने के लिए सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों से अवैध रूप से पैसे की वसूली की जाए।हालांकि, इस विवादित वायरल ऑडियो को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं जारी हैं।
Also Read : IPL 2025 : रिवर्स फेज की शुरुआत आज से, आमने-सामने होंगे पंजाब और बेंगलुरू
Also Read : IPL 2025 : CSK और MI के बीच ‘एल-क्लासिको’ मुकाबला आज
Also Read : मल्लिकार्जुन खरगे आज एक दिवसीय दौरे पर आएंगे बिहार
Also Read : यीशु मसीह के जी उठने की खुशी में मनाया गया ईस्टर संडे
Also Read : अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 21 अप्रैल से भारत यात्रा पर, जयपुर में रहेंगे तीन दिन
Also Read : MI vs CSK : आज शाम वानखेड़े में होगी प्लेऑफ की जंग
Also Read : राज्य में आज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
Also Read : 12वीं पास के लिए पुलिस में निकली 9000 से अधिक पदों के लिए भर्ती, जल्द करें आवेदन