रांची। विधानसभा चुनाव 2024 से पूर्व प्रदेश से लेकर महानगर स्तर में पुराने, मेहनती कार्यकर्ताओं को संगठन बड़ी जिम्मेदारी सौंप रही है. प्रदेश के अलावा महानगर में संगठन का विस्तार भी किया जा रहा है. भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता विनय सिंह को संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए महानगर के उपाध्यक्ष की कमान सौंपी है. विनय सिंह के उपाध्यक्ष बनने पर रमेश सिंह (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा झारखंड) ने बधाई दी. उन्होंने मोमेंटो और शॉल भेंट की. 

इससे पूर्व विनय सिंह ने कहा कि संगठन ने जो उनपर भरोसा जताया है, उसपर खरा उतरना है. क्षेत्र के लोगों की हर छोटी सी छोटी समस्या को जल्द से दूर करने का प्रयास रहेगा.

Share.
Exit mobile version