Joharlive Desk

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू रविवार को कहा कि मन और मस्तिष्क की मजबूती के साथ योग पूरे विश्व समुदाय को एक साथ जोड़ रहा है।

श्री नायडू ने विश्व योग दिवस के अवसर पर जारी एक संदेश में कहा कि 5000 साल पुरानी भारतीय परंपरा योग केवल शारीरिक क्रिया नहीं है बल्कि यह इससे कहीं अधिक एक दर्शन और जीवन पद्धति है।

उन्होंने कहा कि योग से तात्पर्य जोड़ने से या एकजुट होने से है। इसका उद्देश्य मन – मस्तिक के बीच तालमेल बैठाना है। यह एक विज्ञान है जो संतुलन , गरिमा , शांति और सद्भाव पर बल देता है।

उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दुनिया की प्रतिक्रिया प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा , “ हमें प्रसन्नता है कि हम दुनिया को एक सकारात्मक कार्य के लिये एक साथ जोड़ने में सक्षम है।”

Share.
Exit mobile version