Joharlive Team

रांची। कोरोना वैश्विक महामारी को लेकर राज्य में तालाबंदी (लॉकडाउन) के दौरान रविवार को रांची के जोहार नगर न्यू पुंदाग में उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय एवं भाजपा कार्यसमिति सदस्य रजनीश पाण्डेय द्वारा भोजन के साथ मास्क, सेनेटाइजर का वितरण किया गया।

वार्ड-36 जोहार नगर न्यू पुंदाग सेल सिटी पुंदाग के समाजसेवी सविता कंडुलना और मनीष ने बताया कि जब से लॉकडाउन हुआ है तब से रोज भत्ता पर काम करने वाले लोगों को काम नहीं मिलने के कारण राशन की बहुत अधिक परेशानी हुई है, इसे लेकर लगातार लॉकडाउन-1 से लेकर अब तक प्रतिदिन भोजन वितरण किया जा रहा है एवं वहां के स्थानीय लोगों ने रांची नगर निगम के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय से आग्रह किया कि यहां पानी का बहुत ज्यादा किल्लत है, कृप्या आप एक बोरींग करवाने की कृपा करें, यह जानकर रांची नगर निगम के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने तत्काल बोरिंग कराने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवम, सत्यम, अनिश,नितीश, अनिमेश, यश, रवि, रेणुका पासवान, गोवर्धन पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

Share.
Exit mobile version