Joharlive Team

रांची। लोहरदगा में बांग्लादेशी व रोहिंग्या नागरिकों को गैरकानूनी तरीके से साजिश के तहत छिपाने मामले में सांसद सदस्य सुदर्शन भगत ने झारखंड के राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू को पत्र लिखा है। यह पत्र समाचार पत्रों में छपी खबर के आधार पर लिखा गया है। इसमें सुदर्शन भगत ने लिखा है कि स्थानीय नागरिकों द्वारा लोहरदगा में बांग्लादेशी व रोहिंग्या समुदाय के लोगों की संख्या गैर कानूनी तरीके से लगातार बढ़ने की सूचना आ रही है। यह बहुत गंभीर मामला है, इससे लोहरदगा समेत देश की शांति व्यवस्था के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच हो। पूरे मामले में सत्य पाया गया, तो संबंधित सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये। ताकि, पूरे इलाके में शांति व्यवस्था और आपसी सौहार्द, आपसी भाईचारा बना रहे।

दो माह पूर्व हुआ था क्षेत्र में दंगा, सुदर्शन भगत ने पत्र के माध्यम से राज्यपाल को जान भी जानकारी दी है कि पिछले दो माह पूर्व लोहरदगा जिला साम्प्रदायिक दंगों से पीड़ित रहा हैं। अतिसंवेदनशील इस क्षेत्र में एक विशेष समुदाय के लोग जैसे रोहिंग्या समुदाय एवं बांग्लादेशी नागरिकों को गैर कानूनी रूप से ला कर पदस्थापित करने और उनकी संख्या लगातार बढ़ने संबंधित विवाद लोहरदगा सहित पूरे देश की शांति व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हैं। हम सभी के लिए यह गंभीर चिंता का विषय भी हैं।

Share.
Exit mobile version