जामताड़ा : राष्ट्रीयव्यापी कार्यक्रम हर घर तिरंगा को लेकर आज जामताड़ा विधानसभा में तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा जिला मुख्यालय स्थित यज्ञ मैदान से निकलकर स्टेशन रोड, सुभाष चौक, रामकृष्ण मठ , नया कोर्ट, अंबेडकर चौक , मेन बाजार , दुमका रोड होते हुए पूरे शहर में भ्रमण किया। सभी लोग बाइक में सवार होकर हाथों में तिरंगा लिए हुए थे। पूरा शहर भारत माता की जय, बंदे मातरम के नारों से गुंजायमान था। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुणाल सिंह ने किया । कुणाल सिंह ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली निकली जा रही है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त घर घर जाकर तिरंगा लगवाने व लगाने का काम कर रहे है । भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि क्षेत्र में मोदी जी के आवाहन के चलते लोग अपने घरों में स्वतः खुशी से झंडा लगा रहे हैं । उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगो मे उमंग एवं उत्साह चरम पर है। भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे ने कहा कि इस अभियान के निमित्त युवाओं में राष्ट्रभक्ति को और मजबूत करना है ताकि देश के अंदर जो टुकड़े टुकड़े गैंग बैठी हुई है उन्हें समझ में आ सके की कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक एक भारत श्रेष्ठ भारत है। उन्होंने कहा तिरंगा हमारी आन बान और शान है। वरिष्ठ भाजपा नेता बीरेन्द्र मंडल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान यह संदेश देने का काम कर रही है कि किस तरह से हमें आजादी के लिए एक लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी और किस तरह हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की आहुति दी। उन्होंने कहा कि तिरंगा पूरे देश को एक सूत्र में बांधने का काम करती है। हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान हमे उन वीरोंं की कुर्बानी को याद दिलाती है, जिनके कारण देश को आजादी मिली। इस अवसर पर भाजपा नेत्री अंजुला मुर्मू, अनिता सोरेन, जिला महामंत्री मितेश साह , संजय मंडल, बिनोद मंडल, दुबराज मंडल, अभय सिंह, राम सिंह यादव , प्रवीण प्रभाकर , सुजाता सिंह भैया, अनूप पांडेय आभा आर्या, प्रदीप राउत, प्रवीण मिश्रा, चंदन रजक, संतोष मंडल, निरजंन यदुवंशी, प्रसेनजित घोष, अनिकेत शर्मा, बिष्णु मंडल, माथुर महतो, शुभम साव, राकेश मंडल, समीर मंडल, विक्रांत कुमार, अमित साव, विवेक साव , सुप्रकाश चौधरी , डिस्को राय, मुकेश, राजेश राय समेत सैकड़ो लोग सम्मिलित हुए.

Share.
Exit mobile version