Ranchi : डोरंडा थाना क्षेत्र से छह दिनों से लापता दो नाबालिग लड़कियों और दो किशोरों को पुलिस ने बोकारो से सकुशल बरामद कर लिया है. डोरंडा थाना पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते यह सफलता मिली. बरामद होने के बाद दोनों किशोरों को डुमरदगा स्थित रिमांड होम भेजा गया है. जबकि नाबालिग लड़कियों को प्रेमाश्रय शेल्टर होम में रखा गया है. दोनों किशोरियों का बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किया जाएगा. उनके बयान के आधार पर किशोरों पर बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की विभिन्न धाराओं के तहत केस में और धाराएं जोड़ी जाएंगी. चारों बच्चे डोरंडा के लाइन मुहल्ला और मणिटोला इलाके के निवासी हैं. परिजनों द्वारा लड़कियों की गुमशुदगी को लेकर डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. जिसके बाद पुलिस ने गंभीरता से मामले की जांच शुरू की थी. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है.
Also Read : रेस हुई झारखंड CID, शुरू की 28 कंपनियों की जांच… जानिए क्यों
Also Read : बिहार में तालाबों और पोखरों के पानी की होगी जांच, NGT के आदेश पर होगा परीक्षण
Also Read : विपक्षी महागठबंधन की पहली बैठक आज, सीट शेयरिंग और CM चेहरे पर होगी चर्चा!
Also Read : नीतीश सरकार ने अब इस NH के चौड़ीकरण के लिए दी 70 करोड़ की सौगात
Also Read : पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल के रिश्तेदार के ठिकानों पर ED की रेड, कई अहम दस्तावेज बरामद
Also Read : IPL 2025 : मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, वानखेड़े में आज होगी जबरदस्त भिड़ंत
Also Read : रामगढ़ में रंगदारी को लेकर फायरिंग, राहुल गैंग का पर्चा बरामद
Also Read : 17 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : आज झारखंड में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी, जानें अगले दो दिनों का मौसम अपडेट
Also Read : प्रमुख लुखुमुनी सोरेन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा, बनी रहेगी जामताड़ा की प्रखंड प्रमुख