Chaibasa : चाईबासा पुलिस कुप्तान आशुतोष शेखर को इंफॉर्मेशन मिली कि नक्सलियों का एक अज्ञात दस्ता कोल्हान इलाके के जेटेया थाना क्षेत्र में घूम रहा है। कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। मिली इंफॉर्मेशन पर SP के निर्देश पर फोर्स सर्च ऑपरेशन पर निकल पड़े। जब जेटेया थाना क्षेत्र के झिरझोर के जंगली और पहाड़ी इलाके में पहुंचे तो उन्हें दो IED बम मिले। यह बम नक्सलियों ने सुरक्षाबल के दवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से प्लांट किये थे। बरामद दोनों IED बमों को बम निरोधक दस्ता की मदद से जंगल में ही ब्लास्ट कर डिफ्यूज कर दिया गया। बम ब्लास्ट से झिरझोर का जंगली इलाका दहल उठा। वहीं सर्च ऑपरेशन जारी है।
चाईबासा में फिर मिले दो IED बम, किये गये डिफ्यूज#chaibasa pic.twitter.com/28MrZRcpw0
— Johar Live (@joharliveonweb) February 22, 2025
यहां याद दिला दें कि नक्सलियों के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया और अश्विन के सारंडा और कोल्हान इलाकों में मूवमेंट की खबर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, झारखंड जगुआर और CRPF 60 BN, 197 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, की संयुक्त टीमें इस अभियान में जुटी हैं। सर्च ऑपरेशन के दरम्यान ही आज यानी शनिवार को सुरक्षाबलों को यह कामयाबी हाथ लगी है।
Also Read : चलती बस में ड्राइवर की अटकने लगी सांसें, फिर यात्रियों ने क्या किया… जानें
Also Read : पूर्णिया की EX MLA बीमा भारती के घर में चोरी, CCTV DVR सहित मूर्तियां गायब
Also Read : जामताड़ा में रिमझिम फुहारों के बीच बढ़ा ठंड का एहसास
Also Read : महाकुंभ जा रही कार हुई भीषण सड़क हादसे का शिकार, चार की मौ’त
Also Read : जंगल में छिपकर साइबर अपराध को दे रहे थे अंजाम, 8 अपराधी गिरफ्तार
Also Read : आदिवासी युवाओं को हर लिहाज से मजबूत बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : CM हेमंत सोरेन
Also Read : प्रेग्नेंसी की झूठी बात सच करने की फिराक में चुराई थी बच्ची, क्या बता गये SSP… देखें
Also Read : दहेज नहीं लेने पर भी हो सकती है कार्रवाई! SC ने IPC की धारा 498A को किया साफ…
Also Read : लैंड फॉर जॉब घोटाला : CBI की चार्जशीट पर इस दिन फैसला सुनाएगा कोर्ट