Lohardaga : लोहरदगा के जंगल में दतवन और साल का पता तोड़ने गई महिला हाथियों के चपेट में आ गई। एक हाथी ने महिला को पटक दिया लेकिन महिला ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह हाथियों को चकमा दे दिया और अपनी जान बचा कर वहां से निकलने में सफल रही। मामले की सूचना पीड़ित महिला के साथ जंगल गयी महिलाओं ने गांव वालों को दी।
जिसके बाद गांव वालों ने घायल महिला को इलाज के लिए कुड़ू सीएचसी में भर्ती कराया. अस्पताल में घायल महिला का प्राथमिक इलाज किया गया और उसे बेहतर इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गांव वालों ने की महिला की मदद
मिली जानकारी के अनुसार कुडू प्रखंड के सिंजो नावाटोली गांव निवासी माड़ू उरांव की पत्नी मंगरी उरांव गांव की अन्य महिलाओं के साथ सुकुरहुटू पतरा में दतवन और साल का पता तोड़ने गई थी। इसी बीच शुक्रवार सुबह लगभग दस बजे दो हाथियों के बीच मंगरी उरांव फंस गई। इसमें एक हाथी ने महिला को पटक दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला ने झाड़ियों का सहारा लेकर किसी तरह हाथियों को चकमा दिया और कुछ दूर निकलने के बाद अन्य महिलाओं को आवाज देकर बुलाया. जिसके बाद घायल महिला को अन्य महिलाओं ने उठाकर जंगल से बाहर निकाला। फिर गांव वालों को इस मामले की सूचना दी।
Also Read : पटना से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव
Also Read : लोहरदगा में वज्रपात से एक की मौ’त, दो जख्मी
Also Read :केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण निषाद के मामा को अपराधियों ने मारी गो’ली
Also Read :सीएसपी सेंटर में लूटपाट करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, चौथे को खोज रही पुलिस
Also Read :झारखंड में 3 दिन तक भारी बारिश, 16 जिलों में आंधी और ठनका का अलर्ट
Also Read :देवाशीष घोष की बहन ने सीता सोरेन के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
Also Read :CNT और SPT को संशोधित नहीं कर सकता विधानमंडल – मंत्री दीपक बिरुआ