Samastipur : स्कूल जा रहे दो बच्चों पर सड़क छाप कुत्ते ने हमला कर दिया। उस कुत्ते ने दोनों बच्चों को इस कदर काटा कि दोनों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। इलाज के दरम्यान एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे का इलाज डॉक्टर कर रहे हैं। दोनों बच्चे सगे भाई थे। मरने वाले बच्चे की शिनाख्त अभिषेक कुमार के तौर पर की गयी। वहीं, जख्मी बच्चा का नाम विवेक कुमार बताया गया। दिल को झकझोर देने वाली यह वारदात बिहार के समस्तीपुर विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडी टाड़ा गांव से सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार विजय शाह के दोनों बेटे अभिषेक और विवेक आज यानी शुक्रवार को स्कूल जा रहे थे। तभी सड़क पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। दोनों बच्चे चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये। लोगों ने कुत्ते को वहां से भगाया और जख्मी दोनों बच्चों को विभूतिपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले गये। बच्चों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचने पर अभिषेक की हालत नाजुक देख उसे पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (PMCH) रेफर कर दिया गया। हालांकि, जब परिवार के लोग अभिषेक को पीएमसीएच लेकर जा रहे थे, तब ही रास्ते में अभिषेक ने दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सड़क पर घूम रहे आवारा कुत्तों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
Also Read : सरायकेला मंडल कारा में छापा, कोने-कोने की ली गयी तलाशी
Also Read : जब अचानक एक महीने बाद वापस लौट आया म’रा हुआ भोलाराम…
Also Read : मां बगलामुखी का 9वां वार्षिक महोत्सव 20 अप्रैल से रांची में
Also Read : भारत की पहली ट्रेन ATM सेवा की हुई शुरुआत…
Also Read : KL RAHUL ने अपने जन्मदिन के दिन रिवील किया अपनी बेटी का नाम