Khunti : खूंटी जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र स्थित रीमिक्स फॉल में डूबने से दो जवान लड़कों की जान चली गयी। मृतकों की शिनाख्त शुभम कुमार यादव और राज कुमार यादव को तौर पर की गयी। दोनों सगे भाई थे और राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र के कोकर इलाके के रहने वाले थे। मिली जानकारी के अनुसार आज यानी शुक्रवार को रांची से आठ लड़के घूमने के लिए खूंटी के रिमिक्स फॉल गये हुए थे। दिन के करीब 12 बजे सभी लड़के झरना के पास नहा रहे थे। इसी दरम्यान शुभम और राज नदी की तेज धार में बहकर गहरे पानी में चले गये। उन दोनों को डूबता देख साथियों ने शोर मचाना शुरु किया। उनकी चीख सुन आसपास के लोगों में से कुछ ने नदी में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद राज कुमार यादव को बाहर निकाला गया। बेसुध राज कुमार को बुंडू के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसके भाई शुभम कुमार यादव की बॉडी चट्टानों के बीच फंस गयी थी, जिसे निकालने में लोगों को करीब साढ़े तीन घंटे लग गये।
इधर, हादसे की फैसी खबर शुभम और राजकुमार के घरवालों को दी गयी। रोते-बिलखते घरवाले स्पॉट पर पहुंचे। वहां जवान बेटों की लाशें देख घरवालों का हाल बेहाल हो गया। मारंगहादा पुलिस ने दोनों भाइयों की बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्म के लिए खूंटी के सदर अस्पताल भेज दिया।
Also Read : हिंदू नववर्ष पर आम्रेश्वर धाम में होगी बाबा भोलेनाथ की विशेष श्रृंगार पूजा
Also Read : निजी स्कूलों के मनमानी के खिलाफ प्रशासनिक कमिटी बनाने का कैलाश यादव ने किया स्वागत
Also Read : गवर्नर से वित्तमंत्री का आग्रह- नीलाम्बर-पीताम्बर University के दोषियों पर जल्द करें कार्रवाई
Also Read : झारखंड में अब नहीं चलेगी निजी स्कूलों की मनमानी, सरकार का कड़ा निर्देश
Also Read : कोयला के काले कारोबार को लेकर धनबाद में बहा खू’न