Godda : गोड्डा के महागामा रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर में चोरी की हिमाकत करने वाले दो संदेही गुनहगारों को पुलिस ने धर दबोचा है। गिरफ्तार संदेही के नाम समाउल अंसारी (21) और मीर हुसैन (32) बताये गये। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इन दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया एक मॉनिटर, थिन क्लाइंट नियो, की-बोर्ड, चार पीस बैटरी, राउटर, स्विच, थर्मल सर्वर एवं अन्य सामान सहित ग्रिल काटने का कटर, ताला तोड़ने का सामान और पिलास बरामद किया है। घटना को अंजाम बीते 30 जनवरी को दिया गया था। वहीं, एक फरवरी को महागामा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी थी। इन सदेंही गुनहगारों को दबोचने में महागामा के इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार महतो, महागामा थानेदार शिव दयाल सिंह, एसआई राज गुप्ता और एएसआई बलेश्वर मरांडी की भूमिका सराहनीय रही।
Also Read : लड़की ने RPF से की चोरी की शिकायत, फिर खुली उसी की पोल
Also Read : चोरी की घटना से दहशत में जमशेदपुर के लोग, फिर मानगो में….
Also Read : कुख्यात प्रिंस खान के 4 गुर्गे चढ़े पुलिस के हत्थे, करने वाले थे रेलवे का बड़ा नुकसान
Also Read : कानून व्यवस्था को लेकर गवर्नर से मिले तेजस्वी, बोले- प्रदेश की हालत चिंताजनक
Also Read : सिमडेगा पुलिस ने बाइक चोरी का खुलासा किया, नाबालिग को किया गिरफ्तार
Also Read : खलारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के मामले में मास्टरमाइंड विनोद मुंडा गिरफ्तार
Also Read : रांची रेलवे स्टेशन से 45 किलो गांजा जब्त, तीन गिरफ्तार
Also Read : रेलवे क्लेम घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पटना, नालंदा समेत 3 शहरों में छापेमारी
Also Read : इस रेलवे स्टेशन के पास मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Also Read : गोड्डा के दो स्कूलों में सेंधमारी, CCTV-DVR तक ले उड़े चोर
Also Read : गोड्डा में चिकित्सक पर नाबालिग से छेड़खानी का आरोप, मारपीट की घटना ने बढ़ाई चिंताएँ