Noida : सेक्टर 41 स्थित अगाहपुर गांव में बारात चढ़ने के दौरान हुई फायरिंग में ढाई साल के मासूम की मौत हो गयी। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गयी। मरने वाले मासूम बच्चे का नाम अंश शर्मा है। DSP नोएडा रामबदन सिंह ने बताया कि अगाहपुर गांव में बीती रात बलबीर सिंह के यहां गुरुग्राम से बारात आई थी। द्वारपूजा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में ढाई साल के अंश शर्मा को गोली लग गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना 49 पुलिस और DSP मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। इसके लिए वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। वहीं, बारात में शामिल लोगों से पूछताछ की जा रही है। हर्ष फायरिंग करने वाले की पहचान कर ली गई है। उसका नाम हैप्पी है और वह गुरुग्राम का ही रहने वाला है।
Also Read : 10वीं परीक्षार्थियों से भरी ऑटो और पुलिस गाड़ी के बीच टक्कर, फिर…
Also Read : दिल्ली NCR समेत इन इलाकों में डोली धरती, PM ने की यह अपील
Also Read : रांची जेल से रिहा किए गए चार बंदी… जानें कैसे
Also Read : झारखंड में LPG सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी, जानें नया RATE
Also Read : झारखंड में बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना, येलो अलर्ट जारी
Also Read : नई दिल्ली स्टेशन भगदड़ के बाद बिहार में DGP का सख्त निर्देश… जानें क्या
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 17 February 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : 10 साल की बच्ची का रे’प के बाद म’र्डर, संदेही को खोज रही पुलिस