बोकारो: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 148वीं जयंती बुधवार को मनाई गई. इस अवसर पर नया मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर  झारखंड सरकार की उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी, मंत्री दर्जा प्राप्त योगेंद्र प्रसाद महतो, डीसी कुलदीप चौधरी एवं एसपी प्रियदर्शी आलोक, उप विकास आयुक्त डीडीसी कीर्तीश्री, अपर नगर आयुक्त एएमसी सौरव भुवानिया, अनुमंडल पदाधिकारी एसडीओ चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत सहित जिले के अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित, माल्यार्पण कर धरती आबा को नमन किया. मौके पर मंत्री, डीसी, एसपी, डीडीसी आदि ने जिलावासियों को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड राज्य 23 वां. स्थापना दिवस पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं दी.

ये भी पढ़ें:किंग ने तोड़ा क्रिकेट के भगवान का रिकॉर्ड, विराट ने रचा इतिहास

Share.
Exit mobile version