रांची: झारखंड के नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से ट्रांसफर-पोस्टिंग की गयी है. इसकी अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी गयी. जारी अधिसूचना में एक की सेवा उनके पैतृक विभाग को वापस कर दी गयी है. कुछ अधिकारी पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत थे, उनका तबादला किया गया है.

सुरेश यादव को मानगो नगर निगम में उपनगर आयुक्त बने

जारी अधिसूचना के अनुसार झारखंड राज्य आवास बोर्ड में कार्यपालक अभियंता के पद पर पदस्थापन के लिए अधिसूचित सुरेश यादव को मानगो नगर निगम में उपनगर आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया है,

रामबदन सिंह को झारखंड राज्य आवास बोर्ड में कार्यपालक अभियंता बने

इधर, पथ निर्माण विभाग से सेवाप्राप्त और पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत रामबदन सिंह को झारखंड राज्य आवास बोर्ड में कार्यपालक अभियंता के पद पर पदस्थापित किया गया है.

चास नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त बनीं प्रियंका कुमारी

 पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत सहायक अभियंता कौशलेश कुमार यादव को झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार (धनबाद) में सहायक अभियंता के पद पर पदस्थापित किया गया है. धनबाद नगर निगम में परीक्ष्यमान सहायक नगर आयुक्त प्रियंका कुमारी को चास नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया है. रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार में सहायक अभियंता रहे नवल किशोर प्रसाद की सेवा उनके पैतृक विभाग जल संसाधन विभाग को वापस कर दी गयी है.

गोपेश कुंभकार फुसरो नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी बनाये गए

हुसैनाबाद नगर पंचायत में परीक्ष्यमान कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित गोपेश कुंभकार को फुसरो नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है. वहीँ, हजारीबाग नगर निगम में परीक्ष्यमान सहायक नगर आयुक्त अशोक कुमार हांसदा को गिरिडीह नगर निगम का सहायक नगर आयुक्त बाया गया है.

Share.
Exit mobile version