रांची: झारखंड में 11 अनुमंडल पदाधिकारी का तबादला व पदस्थापन किया गया है. जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी, रांची सदर के पद पर पदस्थापित दीपक कुमार दूबे को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, गिरिडीह के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. वहीं अनुमंडल पदाधिकारी, चास,एल बोकारो के पद पर पदस्थापित  दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, लोहरदगा के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. अनुमंडल पदाधिकारी, कोडरमा के पद पर पदस्थापित संदीप कुमार मीणा को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है.

देखें सूची :

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर बड़ा आतंकी हमला, सेना के 3 जवान घायल

Share.
Exit mobile version