Garhwa : झारखंड के भंडरिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नौका गांव स्थित परभन मंदिर के पास हुआ। मृत युवक की पहचान दयानंद सिंह (26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो भंडरिया थाना क्षेत्र के मर्दा गांव निवासी मनराखन सिंह का पुत्र था। दयानंद की 10 मई को शादी होने वाली थी और घर में तैयारियां ज़ोरों पर थीं।
घायल की हालत गंभीर
हादसे में घायल युवक की पहचान मणिकांत लकड़ा के रूप में हुई है, जो मिथुन लकड़ा का 17 वर्षीय पुत्र है। मणिकांत को बेहतर इलाज के लिए एमआरएमसीएच में रेफर किया गया है।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, दयानंद सिंह बाइक से मणिकांत को लेकर भंडरिया जा रहा था। रास्ते में परभन मंदिर के पास उनकी बाइक की टक्कर एक अज्ञात ट्रैक्टर से हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने दयानंद को मृत घोषित कर दिया।
घर में छाया मातम
10 मई को दयानंद की शादी रमकंडा थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव में तय थी। शादी कार्ड बांटे जा चुके थे, साउंड, टेंट और आर्केस्ट्रा की बुकिंग हो चुकी थी। लेकिन इस दुखद हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया।
Also Read : साई मंदिर का 15वां वार्षिकोत्सव इस दिन, विशेष भक्तिमय कार्यक्रमों का होगा आयोजन
Also Read : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस दिन आ रहे बिहार
Also Read : ह’त्या कर अपने साथ ले गए सिर, ध’ड़ को छोड़ा सड़क किनारे
Also Read : DC vs MI : आज के मैच में दिल्ली की नजरें पांचवीं जीत पर, प्लेइंग 11 में ये हो सकते हैं शामिल
Also Read : शहीद जवान सुनील धान को राज्यपाल और CM ने दी श्रद्धांजलि