Ranchi : झारखंड में अगले कुछ दिनों में मौसम में अहम बदलाव होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 9, 10 और 11 फरवरी को राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में दिन के समय आंशिक बादल रहेंगे, जिससे तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार, 8 फरवरी से राज्य में पूरी तरह से पश्चिमी विक्षोम का असर देखने को मिलेगा लेकिन आज से इसका हल्का-हल्का असर दिखई देने लगेगा. बताते चले कि आज दिन में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है और साथ ही ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं.
आज का मौसम
15 फरवरी से राज्य में गर्मी का असर शुरू हो जाएगा. गुरुवार 6 फरवरी यानि आज के तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन शुक्रवार से धीरे-धीरे पारा गिरने की संभावना है. इस बदलाव के साथ सुबह और शाम में कनकनी बढ़ेगी. सुबह के समय कोहरे और धुंध का प्रभाव बना रहेगा, लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा.
जानें कैसा रहेगा अगले 24 घंटों का हाल
आने वाले 24 घंटों में झारखंड के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं, 8 फरवरी से न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है.
सबसे अधिक तापमान कहां हुआ था रिकॉर्ड?
झारखंड में बुधवार को सबसे कम तापमान गुमला में 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि, सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. रांची का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार, झारखंडवासियों को अगले कुछ दिनों में मौसम के इस बदलाव के लिए तैयार रहना होगा.
Also Read : हाइवा ओनर्स के खिलाफ गोलबंद हुआ एसोसिएशन, करेगा चक्का जाम आंदोलन
Also Read : संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा ने फूंका PM का पुतला
Also Read : 38वें राष्ट्रीय खेल अपना जलवा दिखायेगा DAV का सोमनाथ दत्ता
Also Read : डेली सुबह आंवला के पत्ते खाने के हैं कई फायदे, जानकार हैरान हो जाएंगे आप
Also Read : मदईत परंपरा से बनई नदी पर ग्रामीणों ने बनाया 100 मीटर लंबा बोरीबांध
Also Read : झारखंड और बंगाल कई मामलों में एक जैसी गतिविधियों के साथ बढ़ रहे आगे : CM हेमंत सोरेन
Also Read : बाबूलाल बोले सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना कर अनुराग गुप्ता को बनाया गया DGP