मेष :– चतुर्थ मंगल के प्रभाव से किसी कार्य के पहले सोच विचार कर करें। कार्य व्यवसाय एवं नोकरी में रुकावटें होंगी। पर किया गया परिश्रम सार्थक होगा। वही परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करेंगे।परिवारिक जीवन सुखमय होगा।जोखिम से बचें।

वृषभ :- आय का मार्ग खुलेगा।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। काम-काज के लिए अच्छा रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। मन में कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं। लक्ष्मी माता का ध्यान पूजन करें।

मिथुन :- काम मे मन लगेगा। संतान की शिक्षा में सुधार होगा। घरेलू विवाद कोशिश करने से सुलझ सकता है। आपके अच्छे कर्म से भाग्योदय संभव है। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। मिथ्या आरोप लगने के कारण क्रोध बढ़ सकता है।

कर्क :- लग्न का मालिक स्वग्रही है। समय उत्तम है। पर काम काज सामान्य रहेगा। मन प्रसन्न रखना होगा। किसी पदाधिकारी से मित्रता हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कमी देखने को मिल सकती है। मंगल को बल दे।

सिंह :- किसी महिला से विवाद हो सकता है। परिवार के सदस्यों की तरफ से सुख और सहयोग मिलेगा। आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली बना रहेगा।शुभफलों की प्रधानता रहेगी।ज्यादा बात बिचार और सोच से समय खराब हो सकता है। विवाद से दूर रहें।

कन्या :-ब्यापार बृद्धि के लिए दिन अच्छा है। पर आपके रूखे व्यवहार से बनी बनाई बात बिगड़ सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। काम काज सामान्य रहेगा। परीक्षा एवं प्रतियोगिता में आशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला :- सरकारी काम काम बन सकता है। काम काज सामान्य रहेगा। आपका मन किसी भी काम में पूरी तरह से नहीं लग पाएगा। आपके लिए निराशाजनक हालात पैदा हो सकते है।परिवार या मित्र से मतभेद हो उत्पन्न हो सकते है।

वृश्चिक :- धर्म मे मन लगेगा। कामकाज में सफलता मिलेगी। दूसरों के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बन सकती है। वाहन के प्रति सावधानी रखने की आवश्यकता है। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु :- समय सामान्य है। किसी से मानहानि हो सकता है। कर्म के बल पर आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। खर्चे में बढ़ोत्तरी होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।पीपल वृक्ष की पूजा सेवा करें।

मकर :- कोई नई कार्य योजना में विस्तार हो सकता है। कामकाज में सफलता मिलेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार के लोगों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। किसी से शुभ समाचार मिलेगा।

कुंभ :- शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। स्वभाव में गंभीरता एवं एकाग्रता बनी रहेगी। परिवार की तरफ से मन प्रसन्न रहेगा।ज्यादा बोलने से बचें। किसी प्रकार के विवाद में ना पड़े। समय और अनुकूल हो इसलिए अन्न का दान करें।

मीन :- भाग्य साथ देगा। किसी से विवाद हो सकता है। करीबियों की भावनाओं की कद्र करें। आपके मन में एक नया उत्साह और जोश दिखाई देगा। कामकाज में लाभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

प्रसिद्ध ज्योतिष
आचार्य प्रणव मिश्रा
आचार्यकुलम, अरगोड़ा, राँची
8210075897

Share.
Exit mobile version