🐐 मेष : पराक्रम में बृद्धि होगा। जल से भय होगा। भाइयों का सहयोग नहीं प्राप्त होगा। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है।

🐂 वृष : आज माता से लाभ होगा। सुख का सामान मिलेगा। जीवनसाथी आपको किसी विषय में उचित सलाह देंगे। सलाह से आपको लाभ मिलेगा। आय के साधन मजबूत होंगे।

👫 मिथुन : खर्च पर नियंत्रण करें। किसी विषय में निर्णय लेने में परेशानी महसूस करेंगे। धन अधिक खर्च होने से मन में चिंता रहेगी। पेट संबंधी रोग हो सकता है। जीवनसाथी से विचारों में मतभेद रहेंगे।

🦀 कर्क : समय बहुत ही अनुकूल है। यात्रा का प्रबल योग है। प्रसन्नतापूर्वक सभी कार्य कर पाएँगे। माता के भाग्य से आपको लाभ प्राप्त होगा। संतान के लिए शुभ समय है। संतान पक्ष से संबंधित सभी कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

🦁 सिंह : खर्च में अधिकता होगा। चोट से बचें। इससे आपके सारे कार्य सफल होंगे। जीवनसाथी से विचारों में मतभेद रहेगा, विवाद होने की स्थिति है। ससुराल पक्ष में कोई शुभ कार्य होने के योग हैं। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता रहेगी।

👩🏻‍🦰 कन्या : आय में बृद्धि होगा। और माता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। संतान पक्ष से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में मजबूत स्थिति बनेगी।

⚖ तुला : पुराने मित्र का आगमन होगा। इसका लाभ ले। घर में धार्मिक कार्य होंगे। भाइयों का सहयोग कम प्राप्त होगा। माता का स्वास्थ्य अस्थिर रहेगा।

🦂 वृश्चिक : समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता बनेगी। आय के साधन बढ़ेंगे। लाल फूल माता को अर्पण करें।

🏹 धनु : समय अनुकूल है पर कार्यों में निर्णय लेने में कठिनाई आएगी। जीवनसाथी से बहस ना करें, विवाद बढ़ सकता है। घर में सामान्य स्थिति रहेगी।

🐊 मकर : भाग्य के बल पर रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। घर परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी का भाग्य अनुकूल है। जीवनसाथी के भाग्य से आपके कार्यों में सफलता मिलेगी।

🏺 कुंभ : मन में आलस्य बना रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना हो सकती है। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद बने रहेंगे।

🐡 मीन : घर मे शुभ कार्य होगा। भाइयों एवं घर परिवार का सहयोग बना रहेगा। माता के विचारों का सम्मान करें। माता के भाग्य से आपको सफलता मिलेगी। भाग्य अनुकूल है।

Share.
Exit mobile version